- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya: गणतंत्र दिवस...
उत्तर प्रदेश
Ayodhya: गणतंत्र दिवस पर टूटा रिकॉर्ड, राम नगरी पहुंचे 25 लाख श्रद्धालु
Sarita
28 Jan 2025 6:36 AM IST

x
Ayodhya अयोध्या: न गंगा बड़ी न गोदावरी, न प्रयाग बड़ा न तीर्थ, सबसे बड़ी नगरी अयोध्या, जहां राम ने लिया अवतार” इस प्रचलित कहावत को श्रद्धालुओं ने सच साबित कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ी कि हर कोई हैरान रह गया। रामलला ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। लाखों लोगों का जमावड़ा लगा है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले 30 घंटे में 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। इसमें अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। श्रद्धालु रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर की ओर रुख कर रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाली अमावस्या, बसंत पंचमी पर्व तक अयोध्या श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहेगी।
राम मंदिर के मद्देनजर सरकार ने अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण करवाया। दिल्ली के कर्तव्य पथ की तरह करोड़ों की लागत से अयोध्या में रामपथ का निर्माण कराया गया, लेकिन संभावना से परे भीड़ पहुंचने के बाद रामपथ भी फुल हो गया। इसके अलावा राम मंदिर, जन्मभूमि पथ और हनुमानगढ़ी जाने वाले भक्तिपथ व धर्मपथ पर भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अयोध्या की सभी गलियां श्रद्धालुओं से भरी हैं।
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रस्ट ने अंगद टीला से श्रद्धालुओं के निकलने की व्यवस्था की थी, लेकिन भीड़ अप्रत्याशित होते देख गेट नंबर 3 से निकलने का रास्ता भी खोल दिया गया है। हनुमानगढ़ी पर डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार को देखते हुए नई लेन तैयार की गई है।मौनी अमावस्या को देखते हुए बड़े वाहनों का डायवर्जन किया जाना है। हालांकि अभी से अयोध्या में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। रैन बसेरों में 20 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि सभी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सजावट भी की गई है।
TagsAyodhyaगणतंत्र दिवसराम नगरी25 लाखश्रद्धालुAyodhyaRepublic DayRam Nagari25 lakhdevoteesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





