उत्तर प्रदेश

Amethi: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Sarita
26 Oct 2025 8:51 AM IST
Amethi: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन  घायल
x
Amethi अमेठी: अमेठी में आज देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर उमरवल मोड़ के पास हुआ। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दोनों बच्चियों को तिलोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहाँ मोहनगंज के बाबूपुर पूरे गजाधर जमुरा निवासी चंदका प्रसाद (32) शनिवार शाम निहालगढ़ स्टेशन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, मोहनगंज के पूरे कोहली निवासी देवाशीष मिश्रा अपनी बेटियों संध्या (10) और शालिनी (6) के साथ सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गजनपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। मधुपुर उमरवल मोड़ के पास दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे में देवाशीष मिश्रा, उनकी दो बेटियाँ और चंदका प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सभी को अस्पताल पहुँचाया।
देवाशीष मिश्रा की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों लड़कियों को तिलोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जगदीशपुर कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Next Story