- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi : तीन वाहनों की...

x
Amethi अमेठी: तहसील जायस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मिल एरिया जायस में तेज रफ्तार बोलेरो, मोटरसाइकिल और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बोलेरो और बाइक सवार लोग एक शुभ कार्यक्रम में जा रहे थे। जायस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों वाहन एक दूसरे को सामने से ओवरटेक कर रहे थे। जिसमें 20 वर्षीय साहिल, पवन कुमार पुत्र रामेश्वर, लक्ष्मण पुत्र रामलाल और बोलेरो चालक शामिल हैं। कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची जायस पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया, जहां पर मौजूद डॉक्टर विनय कुमार ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।
पवन, लक्ष्मण और बोलेरो चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जायस थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है तथा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
TagsAmethiतीनवाहनोंटक्करएकमौतघायलAmethithreevehiclescollisiononedeadinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





