- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: जंगल में पेड़...
उत्तर प्रदेश
Amethi: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रवासी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
24 May 2025 7:29 AM IST

x
Amethi अमेठी: अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पिंडोरिया ग्राम पंचायत के भाले सुल्तान गांव में शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के पास स्थित काली भगत के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम चरण (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही विदेश से घर लौटा था। उसका शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सिंघोड़ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
शव को सबसे पहले राम चरण के 13 वर्षीय बेटे अनुज ने देखा, जो किसी काम से जंगल गया था। बेटे ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी उर्मिला, बेटा अनुज (13 वर्ष) और बेटी शिखा (9 वर्ष) हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
TagsAmethiजंगलशवजांचपुलिसAmethiforestbodyinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





