- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश
Amethi: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Sarita
21 Dec 2024 10:45 AM IST

x
Amethi अमेठी: मामला कोतवाली क्षेत्र के अत्तानगर गांव का है जहां एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला जिससे हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ग्राम प्रधान का भाई है।
मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के अत्तानगर गांव का है जहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरत गिरी के भाई प्रदीप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। शौच के लिए गए किसी ग्रामीण ने परिजनों के साथ स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि मृतक प्रदीप की एक साल पहले ही शादी हुई थी और प्रदीप की एक छोटी बेटी भी है। प्रदीप की मौत के बाद उसकी पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गौरीगंज कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
TagsAmethiसंदिग्धपेड़युवकशवAmethisuspicioustreeyoung manbodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





