उत्तर प्रदेश

Amethi: झाड़ियों में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
5 Sept 2025 12:15 PM IST
Amethi: झाड़ियों में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
Amethi अमेठी: आज सुबह रामगंज रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सीओ समेत स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक पास के ही गांव अग्रेसर का रहने वाला था।
दरअसल, यह पूरा मामला रामगंज थाना क्षेत्र के रामगंज रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां आज सुबह इसी थाना क्षेत्र के पवारिया अग्रेसर गांव निवासी 45 वर्षीय रामभल पुत्र रामसुख का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय राहगीरों ने जब शव देखा तो मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर डायल 112 रामगंज पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पूरे मामले पर रामगंज थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
Next Story