उत्तर प्रदेश

Amethi: जूते के गोदाम में भीषण आग, 10 लाख रुपये का सामान राख

Sarita
21 Oct 2025 11:34 AM IST
Amethi: जूते के गोदाम में भीषण आग, 10 लाख रुपये का सामान राख
x
Amethi अमेठी: बीती रात अज्ञात कारणों से एक जूते के गोदाम में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अमेठी कोतवाली पुलिस दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आग में करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
दरअसल, यह पूरी घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में स्थित आर्य समाज स्कूल के पास की है, जहाँ गुड़ मंडी में रहने वाले राजेंद्र गुप्ता का आर्य समाज स्कूल के सामने मकान है, जिसमें संग्रामपुर थाना क्षेत्र के राजेश शुक्ला गोदाम के रूप में इस्तेमाल करते हैं और अपना सामान रखते हैं। बीती रात करीब 1 बजे जूते-चप्पलों के इस गोदाम में अचानक आग लग गई।
दिवाली का त्योहार होने के कारण लोग घटना से अनभिज्ञ थे। हालांकि, जब दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं, तो आसपास रहने वाले लोगों ने तुरंत मकान मालिक राजेंद्र गुप्ता को सूचना दी। सूचना मिलने पर राजेंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस और किराएदार राजेश शुक्ला को सूचना दी। अमेठी कोतवाली पुलिस दमकल की टीम के साथ पहुँची और लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पा लिया।
इस दौरान सुरक्षा कारणों से बिजली भी काट दी गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग में 10 लाख रुपये से ज़्यादा का सामान जलकर खाक हो गया।गोदाम मालिक राजेश शुक्ला ने बताया, "दिवाली, शादियों और सर्दी के मौसम के चलते गोदाम में नया सामान आ चुका था। देर रात हमें सूचना मिली कि गोदाम में आग लग गई है। जब तक हम पहुँचे, तब तक दमकल की गाड़ियाँ आग बुझाने में जुट चुकी थीं। हमारे गोदाम में लगभग 10 से 12 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।"
Next Story