उत्तर प्रदेश

Aligarh: ऐश प्लाजा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में आग, सामान जलकर खाक

Sarita
26 Dec 2025 10:19 AM IST
Aligarh: ऐश प्लाजा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में आग, सामान जलकर खाक
x
Aligarh :गुरुवार देर रात सिविल लाइंस इलाके में ऐश प्लाजा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर एक 2BHK फ्लैट में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान होने की वजह से आग तेज़ी से फैल गई। गनीमत रही कि उस समय फ्लैट खाली था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी।यह फ्लैट गयासुद्दीन आज़ाद का है। AMU के B.Tech स्टूडेंट हम्माद ने यह फ्लैट किराए पर लिया हुआ था। वह फ्लैट में ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। जब देर रात आग लगी, तो पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
फायर डिपार्टमेंट की टीम बन्नदेवी से दो, पुलिस लाइंस से एक और तालानगरी से एक फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने दरवाज़ा तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया। जलती हुई लकड़ी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की वजह से आग तेज़ी से फैल गई थी। हालांकि, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लगभग 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया।FSO संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आग मुख्य रूप से कमरे की दीवारों और छत तक ही सीमित थी। किचन सुरक्षित रहा। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग में सोफा, बिस्तर और बिजली के उपकरण पूरी तरह से जल गए। सुरक्षा के लिहाज़ से गैस सिलेंडर को फ्लैट से बाहर निकाल लिया गया था।
Next Story