- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: सत्तो लाला फूड...

x
Agra आगरा : आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के कोठी मीना बाजार स्थित सत्तो लाला फूड कोर्ट में रविवार रात भीषण आग लगी। गर्म तेल की कड़ाही में भटूरे डालने पर उठी लपटों ने पूरे रेस्तरां को चपेट में ले लिया। मौजूद 15 ग्राहक और 25 से अधिक कारीगर जान बचाकर बाहर भागे। वहीं की पहली मंजिल पर रह रहे संचालक के परिवार को दमकलकर्मियाें ने बाहर निकाला। एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक रेस्तरां के ज्यादातर सामान जल चुके थे।
कोठी मीना बाजार के सामने दिलीप खंडेलवाल का सत्तो लाला फूड कोर्ट के नाम से रेस्तरां है। गेट के आगे ही टिनशेड के नीचे हलवाई टिकिया, भल्ले, भटूरे सहित अन्य खाने का सामान बनाते हैं। वहीं अंदर काउंटर और लोगों के बैठने के लिए कुर्सी-मेज लगी थीं। पहली मंजिल पर संचालक का परिवार रहता है।रविवार रात करीब 7:45 बजे कारीगर सोनू ने भटूरे तलने के लिए कढ़ाई में तेल को गरम किया। एक भटूरे को तलने के लिए डालते ही लपटें उठ गईं। यह ऊपर लगी चिमनी तक पहुंच गईं। चिमनी काफी दिन से साफ नहीं हुई थी। उसने आग पकड़ ली। कारीगर कुछ कर पाते, तब तक आग टिन शेड तक फैल गई।
यह देखकर काउंटर पर बैठे दिलीप खंडेलवाल दाैड़े।दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि घर में उनके माता-पिता और एक बच्चा ही थे। धुएं और लपटें आने पर वह घर के पीछे वाले हिस्से में चले गए। 10 मिनट बाद पांच दमकल पहुंच गईं। कर्मचारियों ने सबसे पहले घर में फंसे परिजन को निकाला। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिए। दो पाइप से पानी डालने के बाद एक घंटे में आग पर काबू किया जा सका। आग से रेस्तरां का फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया। 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। पुलिस और दमकलकर्मियों ने तत्परता से समय रहते आग पर काबू कर लिया।
TagsAgraसत्तो लाला फूड कोर्टआगAgraSatto Lala Food Courtfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





