- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: गर्लफ्रेंड की...
उत्तर प्रदेश
Agra: गर्लफ्रेंड की हत्या कर फेंकी लाश, पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार
Sarita
26 Jan 2026 8:34 AM IST

x
Agra आगरा : यूपी के आगरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। पुलिस ने 12 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। प्रेमी को शक था कि युवती का अन्य लोगों के साथ भी प्रेम संबंध है। इसी वजह से उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने युवती की हत्या के बाद उसके शरीर को कई हिस्सों में काटा और बोरे में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। यहां पुलिस ने युवती की हत्या के मामले का खुलासा महज 12 घंटे में किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी ने ही युवती की हत्या की थी। जानकारी के मुताबिक दोनों प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। प्रेमी को युवती पर शक था कि उसके दूसरे लड़कों से भी प्रेम संबंध हैं। इसी शक के चलते प्रेमी विनय राजपूत ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक प्रेमी विनय राजपूत ने युवती का सिर काट दिया। इसके बाद उसने चाकू से युवती के पैर काटे और लाश को यमुना पुल के पास फेंक दिया। उसने युवती के सिर को झरना नाले में फेंका। बता दें कि शनिवार की शाम को एत्मादौला पुल के पास एक बोरे में युवती का शव मिला था। मामले के खुलासे के लिए CP दीपक कुमार के निर्देश पर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने 4 टीमों का गठन किया था। वहीं डीसीपी सिटी खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
TagsAgraगर्लफ्रेंडहत्यागिरफ्तारAgraGirlfriendMurderArrest जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





