- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: होटल में लगी आग,...

x
Agraआगरा : आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास ताज हाईट की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें और धुआं देख बाहर खड़े लोगों ने स्टाफ को जानकारी दी। तब तक होटल में मौजूद यात्रियों और स्टाफ में अफरा तफरी मच गई। लोग लिफ्ट छोड़ सीढ़ियों के रास्ते बाहर भागे। सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। लोगों को सुरक्षित निकाल कर आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। बाहर खड़े लोगों की सूचना पर स्टाफ ने अन्य साथियों और कमरों में रुके यात्रियों को जानकारी दी।
आग कुछ ही देर में विकराल हो गई। होटल के बाहर भी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी। दमकल कर्मियों के साथ मिलकर स्टाफ ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। कोई जनहानि नहीं हुई। स्टोर में रखा सामान जल गया है। एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जांच की जा रही है।आग लगने के दौरान होटल के सभी कमरों में यात्री रुके हुए थे। आग लगने का पता चलते ही उनमें भगदड़ मच गई। लोग अपना सामान कमरों में छोड़ कर बाहर भागे। लिफ्ट के रुकने के डर से सभी सीढि़यों के रास्ते भाग कर बाहर आए। स्टाफ ने अग्नि शमन यंत्रों और पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
TagsAgraहोटलआगअफरातफरी AgraHotelFirePanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





