उत्तर प्रदेश

Agra: राज चौहान मर्डर केस में एनकाउंटर, मुख्‍य आरोपी ढेर, दो बदमाश घायल

Sarita
29 Jan 2026 9:03 AM IST
Agra:  राज चौहान मर्डर केस में   एनकाउंटर, मुख्‍य आरोपी  ढेर, दो बदमाश घायल
x
Agraआगरा : यूपी की ताजनगरी आगरा गुरुवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। चर्चित रंगबाज राज चौहान मर्डर केस में पुलिस की तीन जगहों पर अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। एक एनकाउंटर में पुलिस ने मुख्‍य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी को ढेर कर दिया। बाकी दोनों बदमाशों मोहित पंडित और आशु के पैर में गोली लगी है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर सामने आ रही है।
23 जनवरी को राज चौहान की ट्रांस यमुना इलाके में गोली मारकर हत्‍या की गई थी। उसके ऊपर भी हत्‍या समेत तीन मुकदमे दर्ज थे। बीते दिसंबर में वह जेल से बाहर आया था। इस दौरान शक्ति प्रदर्शन करने और जुलूस निकालने पर भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्चस्‍व की लड़ाई में उसकी हत्‍या हो गई।
राज चौहान की हत्‍या के बाद आगरा पुलिस की 9 टीमें अपराधियों की तलाश में जुटी थीं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया था। उसे घटना में प्रयुक्‍त तमंचे की बरामदगी के लिए पुलिस ले जा रही थी। पुलिस का दावा है कि इस दौरान अरबाज खान एक दरोगा की पिस्‍टल छीनकर भागने लगा और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो सिपाही मनोज कुमार और उनि ऋषि घायल हो गए। हरेन्द्र कुमार थाना प्रभारी ट्रांस यमुना और निरीक्षक भानु प्रताप थाना प्रभारी कोतवाली के बुलट प्रूफ जैकेट पर एक-एक गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अरबाज खान को ढेर कर दिया।
Next Story