- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: कार ने ऑटो और...

x
Agraआगरा: आगरा में रविवार रात 11:15 बजे करकुंज मार्ग (सिकंदरा) पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे से अफरा-तफरी मच गई। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसमें कोई यात्री नहीं था। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी से सफेद रंग की कार करकुंज की ओर जा रही थी। उसी समय बाइक और ऑटो करकुंज से पानी की टंकी की ओर जा रहे थे। कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी। उस पर 3 लोग सवार थे।इसके बाद ऑटो भी टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो और बाइक कई मीटर दूर जा गिरे। इससे चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाइक सवारों और ऑटो चालक को अस्पताल ले जाया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनकी पहचान हरीपर्वत के गिहारा बस्ती निवासी आशुतोष (21) और रितिक के रूप में हुई। गिहारा बस्ती के साजन और आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 निवासी सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया।
TagsAgraकारऑटोबाइकटक्करदोमौतAgracarautobikecollisiontwodeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





