- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पांच साल की बच्ची से...

x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: शुक्रवार की शाम कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने एक पांच वर्षीय लड़की को मिठाई देने के बहाने गांव से बाहर खेत मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया तथा बच्ची को बेहोशी की हालत में कही फेंकने के लिए लेकर जा रहा था कि तलाश कर रहे परिजनों ने देख लिया एवं बच्ची के मिलने के बाद डायल 112 को सूचना दिया। जिसके बाद पुलिस कारवाई में जुटी है।
बता दें कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की शाम छः बजे के करीब उनकी पांच वर्षीय लड़की पैसा लेकर घर के बगल में ही स्थित एक दुकान पर कुछ खरीदने गयी थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे मिठाई देने का लालच देकर उठा लिया तथा गांव के पुरब तरफ एक खेत मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया जिसके बाद लड़की खून से लतफत होकर बेहोश हो गई। ईधर जब कुछ देर तक लड़की घर वापस नही आई तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने गांव में तलाश करना शुरू किया। इसी दौरान उक्त युवक लड़की को बेहोशी की हालत में कही फेंकने के लिये लेकर जा रहा था तब तक परिजनों ने इसे देख लिया तथा उससे लड़की को ले लिया। आनन फानन में परिजनों द्वारा डायल 112 को सूचना दिया गया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कुबेरस्थान स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है तथा लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
Tagsपांच साल की बच्चीयुवकदुष्कर्मजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





