उत्तर प्रदेश

अपने अधिकार के लिए लड़ रही अकेली वृद्ध महिला ने DM से लगाई मदद की गुहार

Gulabi Jagat
21 Nov 2024 5:54 PM IST
अपने अधिकार के लिए लड़ रही अकेली वृद्ध महिला ने DM से लगाई मदद की गुहार
x
Gonda कर्नलगंज,गोंडा। अपने अधिकार के लिए अकेले संघर्ष कर रही वृद्ध गरीब महिला ने जिलाधिकारी गोंडा से मदद मांगते हुए उसके हिस्से की जमीन उसे दिलाने की गुहार लगाई है। मामला कर्नलगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा बरबटपुर की निवासिनी महिला मुन्नी देवी पत्नी कृपाराम का है। जिसने जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है। अपने प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि,उसके पति कृपाराम के नाम जमीन गाटा संख्या 67/1.0720 का आधा अंश गांव मलौना में स्थित है। जिसे महिला के देवर देशराज पुत्र रामलखन के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, और महिला को जोतने बोने से जबरन दबंगई व गुंडई के बल पर मना कर रहे हैं। जिसको लेकर वृद्ध महिला ने प्रार्थना के माध्यम से जिलाधिकारी से गुहार लगाकर कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। उक्त मामले में उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र पर जांच के आदेश दिए गए हैं जिससे न्यायोचित कार्रवाई की जा सके।
Next Story