- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कुबेरस्थान में स्कूल...
उत्तर प्रदेश
कुबेरस्थान में स्कूल चलो अभियान की रैली का भव्य आयोजन
Gulabi Jagat
11 April 2025 10:58 PM IST
x
Rajapakad/कुशीनगर: कुबेरस्थान कस्बे में स्थित स्व. रघुनाथ त्रिपाठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से "स्कूल चलो अभियान" के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में विभिन्न प्रेरणादायक स्लोगनों वाली तख्तियां लेकर चल रहे थे और "शिक्षा का अधिकार सबको मिले", "हर बच्चा स्कूल जाए" जैसे नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे थे। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित न रह जाए। उन्होंने सभी छात्रों और शिक्षकों से अपील की कि वे अपने आस-पास के बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद मणि ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक और मानसिक विकास की कुंजी है। शिक्षित व्यक्ति के संस्कार और सोच में सकारात्मक बदलाव आता है, जो समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
रैली के दौरान थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मृदुला मल्ल, शिक्षक दुर्गादयाल तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, अजय सिंह, धनंजय तिवारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। रैली का समापन विद्यालय परिसर में हुआ, जहां सभी ने शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारकुबेरस्थानस्कूल चलो अभियानरैली
Next Story





