छत्तीसगढ़
CG BREAKING: बेकाबू बस ने युवक को बेरहमी से कुचला, देखें LIVE VIDEO...
Shantanu Roy
11 April 2025 2:21 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार बस ने कोंडागांव में ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइकों और पैदल यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
कोंडागांव में बेकाबू बस ने युवक को बेरहमी से कुचला, देखें LIVE VIDEO pic.twitter.com/CJx5BecYjr
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) April 11, 2025
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक ने ट्रैफिक सिग्नल की पूरी तरह अनदेखी की। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्ती में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक नियमों की कड़ी निगरानी हो और दोषी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





