- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- युद्ध के साये में ईरान...
उत्तर प्रदेश
युद्ध के साये में ईरान से लौटे 19 जायरीन, एयरपोर्ट पर छलक उठे जज़्बात
Saba Naaz
23 Jun 2025 1:48 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण मशहद में फंसे लखनऊ और हरदोई के 19 जायरीन सोमवार सुबह सुरक्षित लौट आए हैं। चार दिन तक अनिश्चितता में फंसे इन जायरीनों की वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
लब्बैक टूर एंड ट्रैवल्स की ओर से यह समूह 27 मई को जियारत के लिए रवाना हुआ था। इराक और ईरान की यात्रा पूरी कर 18 जून को इनकी वापसी तय थी, लेकिन युद्ध के चलते ये लोग कुम शहर में फंस गए। बाद में भारतीय दूतावास की पहल पर इन्हें मशहद लाया गया, जहां से रविवार शाम 6 बजे फ्लाइट के जरिए दिल्ली भेजा गया। सोमवार सुबह तक ये सभी जायरीन लखनऊ पहुंच गए।
इनमें लखनऊ के 17 और हरदोई के दो जायरीन शामिल हैं। ग्रुप में अली कमाल, अनाबिया, बाकर, इरफान, कनीज, लाइका, मोहम्मद हुसैन, निघत, रोशन, शाहीन, सबा, सादात, नफीस, सीमा, सकीला, तहरीर फातिमा, रईस, सानिया और जफर शामिल हैं। एजेंट औरया जफर के अनुसार, रवाना होने से पहले सभी ने अपने परिजनों से बातचीत भी की। परिवारजनों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर राहत के साथ उनका स्वागत किया।
Tagsयुद्धईरानजायरीनएयरपोर्टजज़्बातwariranzairinairportemotionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





