छत्तीसगढ़
CG: कैमरे में कैद हुआ ऐसा नजारा...हरकत में आई वन विभाग की टीम
jantaserishta.com
23 Jun 2025 10:18 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा तहसील के चाकाबूड़ा जंगल में तेंदुआ जैसे दिखने वाले जानवर के बच्चे को देखा गया। ग्रामीणों ने जानवर को देखते ही वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
डिप्टी रेंजर संतोष रात्रे के नेतृत्व में टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से क्षेत्र की निगरानी शुरू की। कटघोरा के डीएफओ निशांत झा ने बताया कि जानवर की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह विलुप्त प्रजाति की जंगली बिल्ली (फेलिस चाउस) का बच्चा हो सकता है।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्थानीय कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है।
बता दें कि कोरबा क्षेत्र में पहले भी वन्यजीवों की गतिविधियां देखी गई हैं। चैतुरगढ़ के जंगल में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि वन विभाग ने की थी। वहीं पाली मुख्यालय के आसपास के जंगलों में दो बच्चों सहित 9 हाथियों का दल भी देखा गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





