राज्य

UP News: बालकनी से गिरकर ऑटोमोबाइल कंपनी के अधिकारी की मौत

Sarita
5 March 2025 10:54 AM IST
UP News:  बालकनी से गिरकर ऑटोमोबाइल कंपनी के अधिकारी की मौत
x
UP News: गाजियाबाद स्थित एक सोसायटी की पहली मंजिल की बालकनी से गिरकर ऑटोमोबाइल कंपनी के अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त वह नशे की हालत में था। उन्होंने बताया कि घटना इंदिरापुरम वैभव खंड में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को हुई। मृतक की पहचान मुंबई के अंधेरी निवासी शुभम शर्मा (30) पुत्र संजय शर्मा के रूप में हुई है। वह नोएडा में महिंद्रा मोटर्स में काम करता था।
मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुभम सोमवार रात काफी देर से लौटा था। विंडसर सोसायटी की तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर ए-305 में रहने वाले शर्मा जब पहुंचे तो काफी नशे में थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि भ्रमित होकर वह गलती से पहली मंजिल पर फ्लैट नंबर ए-105 के सामने रुक गया और दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। थककर वह बालकनी की रेलिंग पर बैठ गया, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story