Udaipur उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले से एक दुखद हादसे की खबर आई है। झाड़ोल क्षेत्र के रणघाट में शनिवार दोपहर 12 बजे एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जो सभी एक-दूसरे के रिश्तेदार थे। हादसा झाड़ोल से करीब 10 किलोमीटर दूर बाघपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसा होते ही वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और बस के नीचे फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में सुमन (50) पत्नी किशन वेद निवासी जामर कोटडा और राजू (28) पुत्र नाथू वेद निवासी अजबारा की मौत हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए झाड़ोल अस्पताल भिजवाया। घायलों का झाड़ोल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों ने बताया कि बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
बस में सवार यात्री देबारी से झाड़ोल के बदराना जा रहे थे। एक दिन पहले बदराना के जगदीश वेद की देबारी की पूजा से शादी हुई थी। आज सुबह लड़की पक्ष के लोग शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए बस से जा रहे थे।हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर पलटी हुई बस को हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
TagsUdaipurयात्रियोंबसपलटी2 मौत Udaipurpassengersbusoverturned2 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





