
x
Udaipur उदयपुर: प्रतापगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 820 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर क्रूड जब्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. मादक पदार्थ तस्करी के लिए विशेष योजना बनाकर इसे ट्रक के डीजल टैंक में छिपाया गया था. इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त अवैध ब्राउन शुगर क्रूड की अनुमानित कीमत 41 करोड़ 50 लाख रुपए आंकी गई है. प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि कोतवाली थानाधिकारी दीपक बंजारा के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लड्डू उर्फ घनश्याम वैरागी नाम का व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करता है. वह विशेष योजना बनाकर अपने ट्रक के डीजल टैंक के अंदर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर क्रूड लेकर मंदसौर से प्रतापगढ़ आने वाला है.|
इस सूचना के आधार पर टीम ने थाने के सामने रोड पर नाकाबंदी की और मंदसौर की तरफ से आ रहे ट्रक को रुकवाकर पूछताछ की. इसमें लड्डू उर्फ घनश्याम पुत्र नारायण दास बैरागी के साथ पुष्कर लाल मीना और पुष्कर लाल तेली शामिल थे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो डीजल टैंक दो हिस्सों में बंटा हुआ मिला।
इसके एक हिस्से में डीजल भरा हुआ था, जबकि दूसरे हिस्से में वेल्डिंग कर विशेष पार्टीशन बनाकर उसमें पॉलीथिन की थैलियों में भरकर ब्राउन शुगर क्रूड रखा हुआ था, जिसमें से कुल 20 किलो 820 ग्राम ब्राउन शुगर क्रूड बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई है, जो गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, उपयोग किए गए रूट, वित्तीय लेनदेन और अर्जित संपत्तियों की गहनता से जांच कर रही है।
TagsUdaipurडीजल टैंकब्राउनशुगर जब्ततस्करगिरफ्तारUdaipurdiesel tankbrownsugar seizedsmugglerarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





