
x
Udaipur उदयपुर: शहर की फतेहसागर झील में सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने झील में पानी की सतह पर शव तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
पुलिस ने तुरंत सिविल डिफेंस टीम को बुलाया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को झील से बाहर निकाला गया। शव को अंबामाता थाना पुलिस को सौंप दिया गया, जिसके बाद घटना की जांच शुरू की गई। युवती ने पीले रंग का कुर्ता और लाल रंग का पायजामा पहना हुआ था। शव को पहचान के लिए एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि महिला की पहचान हो सके।शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है और हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी यह कहना मुश्किल है कि यह हत्या है, आत्महत्या है या हादसा। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।
TagsUdaipuझीलमहिलाशवजांचपुलिसUdaipulakewomanbodyinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





