राजस्थान
लघु उद्योग भारती महिला इकाई की दो दिवसिय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 2025 एक July से
Gulabi Jagat
16 Jun 2025 11:08 PM IST
x
Bhilwara। लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की ओर आयोजित दो दिवसिय स्वयंसिद्धा 2025 महिला उद्यमिता प्रदर्शनी का आयोजन 1 व 2 जुलाई को अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के पास किया जायेेगा। अध्यक्षा पल्लवी लढ़ा ने बताया कि आगामी स्वयं सिद्धा फेयर की व्यवस्थाओं हेतु मीटिंग की गई। जिसमें स्वयं सिद्धा से जुड़ी विभिन्न कमेटीयों का गठन करते हुए प्रदर्शनी की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। स्वयं सिद्धा में विक्रय हेतु विभिन्न उत्पाद की स्टॉल रहेगी जिनमे होम डेकोर, हैंडलूम, राखियां, घर के बने खाद्य पदार्थ, कुर्तियां, साड़ियां, विभिन्न प्रकार की ज्वेलरी, ऑर्गेनिक कॉस्मेटिक, गिफ्ट आइटम्स आदि प्रमुख है। एडवरटाइजिंग समिति में प्रियंका मेहता, प्रिया कोठारी, मीडिया समिति में रेखा ईनानी, स्नेह जागेटिया, स्टॉल मैनेजमेंट समिति सरिता अग्रवाल मानकवर काबरा, सुमित्रा हुरकट, टेंट मैनेजमेंट समिति नीताजी बंसल, मधु अग्रवाल, रीता गोयल, बाहर से आए अतिथि हेतु भोजन व्यवस्था समिति संगीता काकानी शोभा चोखड़ा, आशा सोमानी, कीर्ति पाराशर, वीणा मोदी, गुड्डी काबरा, सरिता काबरा, स्वाति टिक्कीवाल, फेयर के दौरान विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप एवं सेमिनार का आयोजन रहेगा जिसमें अंजना तोषनीवाल, ममता चालना रीना डाड, शिखा भदादा, सोनल भदादा, अतिथि स्वागत समिति मे विमला मुणोत, चंदा मूंदड़ा, मधु कोगटा, शिखा अग्रवाल, स्नेहलता मेलाना रहेंगे। फेयर में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
TagsJulyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारलघु उद्योग भारती महिला इकाईBhilwara
Next Story





