राजस्थान

श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा की क्षेत्रीय सभाओं के चुनाव हुए संपन्न, शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान

Gulabi Jagat
24 May 2026 8:15 PM IST
श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा की क्षेत्रीय सभाओं के चुनाव हुए संपन्न, शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान
x

Bhilwara भीलवाड़ा। श्री नगर सभा भीलवाड़ा की 15 (विभिन्न) क्षेत्रीय सभाओं के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मंडोवरा ने बताया की चुनाव प्रक्रिया में समाज के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग कर क्षेत्रीय नेतृत्व के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ, जो दिनभर सुचारू रूप से चलता रहा। मतदान केंद्रों पर समाजजनों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया। जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती व नगर अध्यक्ष केदार गगरानी ने बताया की चुनाव समिति द्वारा मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय सभाओं के सदस्यों ने लगातार निगरानी रखी। विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में पूरे दिन उत्साह बना रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मण्डोवरा ने बताया कि 15 क्षैत्रीय सभाओं में से 11 पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ जबकि 4 क्षैत्रीय सभाओं में चुनाव के द्वारा अध्यक्ष का चयन हुआ। निर्विरोध निर्वाचन के दौरान आजाद नगर में अध्यक्ष लादुलाल सोमानी, मंत्री सुरेश समदानी, चन्द्रशेखर आजाद नगर में अध्यक्ष कमलेश काबरा, मंत्री अश्विन तोतला, बापूनगर में अध्यक्ष संजय पेडीवाल, मंत्री कैलाश लखोटिया, पुर में अध्यक्ष निर्मल कुमार पलोड़, मंत्री गोपाल कृष्ण पलोड़, काशीपुरी में अध्यक्ष ओमप्रकाश जागेटिया, मंत्री हरगोविन्द सोनी, शास्त्रीनगर में अध्यक्ष भैरूलाल सोमानी, मंत्री मुकेश जागेटिया, पुराना शहर में अध्यक्ष सत्यनारायण तोतला, मंत्री विनोद राठी, संजय कोलोनी में अध्यक्ष श्यामलाल डाड, मंत्री कैलाश चन्द्र मून्दड़ा, सांगानेर में अध्यक्ष महेश चन्द्र कोठारी, मंत्री महावीर प्रसाद आगाल, विजयसिंह पथिक नगर में अध्यक्ष बनवारी लाल सोमानी, मंत्री महावीर अजमेरा, सुभाष नगर में अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मून्दड़ा, मंत्री प्रमोद मून्दड़ा तथा चुनाव प्रक्रिया में भोपालगंज में अध्यक्ष मुकेश अजमेरा, मंत्री रामनिवास लढ़ा, तिलक नगर में अध्यक्ष अशोक कुमार तुरकिया, मंत्री सुशील बांगड़, आरकेआरसी में अध्यक्ष कृष्णगोपाल सोडानी (नेताजी), बसन्त विहार में अध्यक्ष परीक्षित नामधर, मंत्री कुंजबिहारी चाण्डक का चयन हुआ। जिला मंत्री रमेश चन्द्र राठी ने बताया कि इसके साथ ही 15 ही क्षैत्रीय सभाओं के पदाधिकारियों व जिला एवं नगर प्रतिनिधि का भी चयन हुआ। चुनाव प्रकिया में चुनाव अधिकारी लक्ष्मीनारायण सोमानी, तेजकरण बहेड़िया के साथ 70 चुनाव अधिकारियों की टीम ने सम्पूर्ण निवार्चन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही समाजजन सुशील मरोटिया, रामकिशन सोनी, राजेन्द्र पोरवाल, कृष्णगोपाल राठी, प्रमोद डाड का विशेष सहयोग रहा।

रतन लाल मंडोवरा

मुख्य चुनाव अधिकारी

भीलवाडा जिला माहेश्वरी सभा

Next Story