छत्तीसगढ़

हार्डवेयर व्यापारी की मौत, पिकअप ने कुचला

Nilmani Pal
24 May 2026 2:44 PM IST
हार्डवेयर व्यापारी की मौत, पिकअप ने कुचला
x
छग

कोरबा। कटघोरा में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में हार्डवेयर व्यापारी दीपक गोयल की मौत हो गई। शहीद वीर नारायण चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान कटघोरा निवासी दीपक गोयल के रूप में हुई है, जो शहर के प्रतिष्ठित हार्डवेयर व्यापारी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे दीपक गोयल अपनी बाइक से पूजा के लिए फूल लेकर घर लौट रहे थे। शहीद वीर नारायण चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक सड़क पर गिर पड़े और उनकी बाइक पिकअप में फंस गई।

हादसे के बाद भी पिकअप ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका और बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर बाइक छोड़कर पिकअप समेत फरार हो गया।


Next Story