राजस्थान

Mahesh Navami Festival के तहत टेबल टेनिस टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Gulabi Jagat
13 Jun 2026 8:05 PM IST
Mahesh Navami Festival के तहत टेबल टेनिस टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारम्भ
x

Bhilwara, भीलवाड़ा। श्रीनगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वाधान में महेश नवमी महोत्सव के तहत उत्सव क्लब द्वारा प्रायोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ उत्साहपूर्ण वातावरण में महेश स्पोर्टस एकेडमी में किया गया। संयोजक अतुल राठी व अध्यक्ष केदार जागेटिया व केदार गगरानी ने बताया की टेबल टेनिस टूर्नामेंट 4 ग्रुप में आयोजित किया जा रहा है जिसमें अंडर 14 वर्ग, अंडर 20 वर्ग, 20-40 वर्ग, 40$ से ऊपर के लगभग 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आज करीब 45 मैच हुए। प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी तेज गति, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। टेबल टेनिस प्रभारी प्रतीक कालिया व सहप्रभारी करण माहेश्वरी ने बताया की उद्घाटन मुख्य अतिथियों एवं समाज के गणमान्य सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान महेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। नगर मंत्री सुरेश चन्द्र बिड़ला तथा मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की उद्घाटन पर महेश सेवा समिति अध्यक्ष ओम नराणीवाल, सचिव राजेन्द्र कचोलिया, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया, निदेशक दिलिप तोषनीवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप बल्दवा, सह संयोजक अर्चित मून्द्रडा, मुकेश जागेटिया, ओम प्रकाश मालानी, कैलाश सोमानी, श्याम बिडला, सहित खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना तथा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

Next Story