छत्तीसगढ़

तहसीलदार शादी से मुकरा, रेप के तहत FIR होते ही फरार

Nil dhankar
13 Jun 2026 2:28 PM IST
तहसीलदार शादी से मुकरा, रेप के तहत FIR होते ही फरार
x
छग

रायपुर। गंज थाना में नायब तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। ये केस 26 मई को पीड़िता ने दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि केस दर्ज हुए 15 दिनों से ज्यादा हो गए, लेकिन आरोपी तहसीलदार को पुलिस ने अबतक के गिरफ्तार नहीं किया है।

दरअसल, गंज थाने में पीड़िता द्वारा 26 मई को शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, सूरजपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर से उसकी जान-पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। इस दौरान शैलेंद्र दिवाकर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई। दोनों एक दूसरे से मिलते-जुलते थे। इसी बीच तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर पीड़िता को रायपुर के गंज स्थित एक होटल में लेकर पहुंचा था, जहां उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि संबंध बनाने के बाद तहसीलदार ने शादी से इनकार कर दिया। इस बात से दुखी पीड़िता ने इसकी शिकायत रायपुर के गंज थाने में दर्ज करवाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शिकायत के 15 दिन होने के बाद भी रायपुर पुलिस ने नायब तहसीलदार को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता ने कहा कि आरोपी के परिजन लगातार रायपुर पुलिस के संपर्क में है और केस दबाने को लेकर दबाव बना रहे है। पुलिस भी आरोपी को बचाने में लगी हुई है

Next Story