राजस्थान
भाविप विवेकानंद और सनातन संस्था के बाल संस्कार शिविर पोस्टर का विमोचन
Gulabi Jagat
23 May 2026 7:33 PM IST

x
Bhilwara, भीलवाड़ा । भारत विकास परिषद विवेकानंद, सनातन संस्था और काशीपुरी वकील कॉलोनी महेश समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 जून से आयोजित होने वाले बाल संस्कार शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। शिविर 1 से 7 जून तक आयोजित किया जाएगा। विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सनातन संस्कृति के मूल्यों को रोपना, नैतिक शिक्षा देना और उनका सर्वांगीण विकास करना है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर गोविंद प्रसाद सोडाणी सहित समिति और परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। विमोचन के दौरान वक्ताओं ने बताया कि इस पेम्पलेट और पोस्टर के माध्यम से शिविर की रूपरेखा और जानकारियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस बाल संस्कार शिविर का लाभ उठा सकें और अपनी संस्कृति से जुड़ सकें।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारभाविप विवेकानंदसनातन संस्थाबाल संस्कार शिविर पोस्टरABVP VivekanandaSanatan SansthaBhilwaraभीलवाड़ा
Next Story





