छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता समेत 2 की मौत, धमतरी और सरगुजा में सड़क हादसे

Nil dhankar
23 May 2026 2:22 PM IST
बीजेपी नेता समेत 2 की मौत, धमतरी और सरगुजा में सड़क हादसे
x
छग

रायपुर। धमतरी और सरगुजा में सड़क हादसे हुए है। सरगुजा में भाजपा बूथ अध्यक्ष को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जबकि धमतरी में राइस मिल से काम कर लौट रहे एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सरगुजा जिले के एनएच-43 स्थित बतौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने भाजपा बूथ अध्यक्ष शिव मंगल दास को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा शांतिपारा मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां वाहन चालक उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 112 बतौली की टीम मौके पर पहुंची और घायल शिव मंगल दास को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

धमतरी जिले में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अर्जुनी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पीपरछेड़ी निवासी नारायण महार अर्जुनी स्थित एक राइस मिल में काम करता था। देर रात काम खत्म कर वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेलीनसत्ती के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि नारायण महार की मौके पर ही मौत हो गई।

Next Story