
x
Rajkot राजकोट : गुजरात के राजकोट से करीब 40 किलोमीटर दूर भीषण सड़क हादसा हुआ है। गोंडल-अटकोट हाईवे पर शुक्रवार सुबह भीषड़ सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मोटा मांडवा और मोटा दड़वा गांवों के बीच एक कार 8 फीट की ऊंचाई से पुल के नीचे गिर गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार एक बच्चे समेत तीन लोग बाहर निकलने से पहले ही जिंदा जल गए।पता चला है कि इस आग की वजह से कार के दरवाजे जाम हो गए थे। तेज रफ्तार में जा रही हुंडई कार के ड्राइवर का स्टीयरिंग व्हील से कंट्रोल खो गया। कार सड़क से उतरकर पुल के नीचे पलट गई।
कार के पलटते ही शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज की वजह से उसमें भयानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे लोगों को दरवाजा खोलने का मौका भी नहीं मिला। कार में सवार सभी लोग जिंदा जल गए।घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फायर डिपार्टमेंट ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। कार के अंदर जांच करने पर दो लोगों के कंकाल मिले, जिससे हादसे की भयावहता का पता चलता है।
TagsRajkotकार3 जलेRajkotcar3 burned जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





