राजस्थान

Rajasthan: चाकू से हमला कर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Sarita
31 Jan 2026 9:22 AM IST
Rajasthan: चाकू से हमला कर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
x
Rajasthan राजस्थान:हिण्डोली थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में 32 वर्षीय मुकेश सैनी की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी.‎एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि गत 27 जनवरी को फरियादी ने एमबीएस अस्पताल, कोटा में दी गई रिपोर्ट में बताया था कि मुकेश सैनी की अशोक नगर (बड़ानयागांव) कट के पास पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी. हमले में मुकेश को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर हिण्डोली थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.
उन्होंने बताया कि हत्या की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए. थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के माध्यम से चार आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. हत्या की साजिश, घटना में अन्य लोगों की भूमिका और वारदात में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य हथियारों को लेकर गहन अनुसंधान किया जा रहा है.
‎मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार: थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मुकेश सैनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी हंसराज कुमावत उर्फ हंसु (24), निवासी अशोक फैक्ट्री, बड़ा नयागांव और उसके साथी निलम उर्फ अनिल (21), निवासी अशोक फैक्ट्री, बड़ानयागांव, अमर हुसैन उर्फ बंटी (29), निवासी अशोक फैक्ट्री, बड़ानयागांव और बरीन्दरसिंह उर्फ विरेन्द्रसिंह (30), निवासी सुबेदारों की फार्म, बड़ानयागांव को गिरफ्तार किया गया है.
Next Story