राजस्थान

Rajasthan Weather : 45 डिग्री पार पहुंचा पारा

Sarita
8 Jun 2025 10:42 AM IST
Rajasthan Weather: पिछले 2 दिनों में राजस्थान में पारा तेजी से बढ़ने लगा है. अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री को पार कर गया है. पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में जबरदस्त गर्मी चली. मौसम विभाग की ओर से अगले सप्ताह के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 जून तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तापमान में राहत के भी कोई संकेत नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 जून के बीच बीकानेर संभाग में पारा 46 डिग्री के स्तर को भी पार कर सकता है. 48 घंटों में तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. राजधानी जयपुर में पारे में 2 डिग्री का उछाल देखा जा रहा है|
मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में गर्मी चलेगी. अगले 4-5 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी और लू भी चलेगी. इस बार मानसून देश में जल्दी आया लेकिन मध्य भारत तक पहुंचते-पहुंचते इसकी गति धीमी हो गई. वैसे तो राजस्थान में मानसून के आने की तिथि 20 जून तय की गई थी, लेकिन जिस गति से यह आगे बढ़ रहा था उसे देखते हुए इसके समय सेपहले यहां पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह महाराष्ट्र के आसपास अटका हुआ है। हालांकि इस बार राजस्थान में मानसून की बारिश पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
बारिश पर आधारित खेती पर निर्भर राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने इस मानसून में राज्य के पूर्वी हिस्से में सामान्य से 110 फीसदी और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 115 फीसदी बारिश होने का अनुमान जताया है। वर्ष 2024 में राजस्थान में 662.87 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य स्तर 421.96 फीसदी से करीब 57 फीसदी अधिक रही। वर्ष 2024 में मानसून ने 25 जून को राजस्थान में प्रवेश किया था।
Next Story