राजस्थान

Rajasthan Weather: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

Sarita
2 March 2025 11:01 AM IST
Rajasthan Weather: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
x
Rajasthan Weather: राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव आया है। शनिवार को झुंझुनू और अलवर के तिजारा में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
बारिश के कारण कोहरा लौटा
मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
शनिवार को हुई बारिश
चूरू - 28 मिमी
झुंझुनू (चिड़ावा) - 18 मिमी
मलसीसर - 14 मिमी
तिजारा - 10 मिमी
पिलानी - 9 मिमी
बीकानेर - 6.6 मिमी
कई अन्य जिलों में 1 से 7 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
अजमेर – 18.8°C
जयपुर – 16.6°C
सीकर – 15.5°C
कोटा – 18.8°C
चित्तौड़गढ़ – 16.8°C
बाड़मेर – 20.4°C
श्रीगंगानगर – 12.7°C (राज्य में सबसे कम)
आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार के बाद अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। 2 मार्च से राज्य में बारिश की संभावना कम है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Next Story