
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई, जहां एक छोटी सी लापरवाही ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली. डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बलवाड़ा लाल फला में रेलवे फाटक के पास तीन बच्चियां अचानक पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं. इस हादसे में सात साल की बच्ची प्रियंका की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन मोनिका और एक अन्य बच्ची आरती गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चियां मोनिका (9), प्रियंका (7) और आरती (12) रेलवे फाटक के पास खेल रही थीं|
इस दौरान वे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गईं. यह गड्ढा सड़क किनारे बना था, जिसमें बारिश का पानी एकत्र था. बच्चियां गहराई का अंदाजा नहीं लगा सकीं और डूबने लगीं. मौके से गुजर रहे एक ऑटो चालक प्रकाश डेंडोर और एक अन्य युवक ने तुरंत स्थिति को समझा और गड्ढे में कूदकर बच्चियों को बाहर निकाला. कोतवाली थाने के अस्पताल चौकी प्रभारी भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने मांग की कि ऐसे गड्ढों को तुरंत भरवाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई जानलेवा घटना न हो।
TagsRajasthanगड्ढेलड़कियांएकमौतदोघायल Rajasthanpitgirlsonedeadtwoinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





