
x
Rajasthan: बम-बम भोले के जयकारों और डमरू की गूंज के साथ आज पूरा राजस्थान शिवमय हो गया है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश के शिवालयों में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि मंदिर के शिखर से लेकर सड़कों तक सिर्फ 'महाकाल' के भक्त नजर आ रहे हैं। जयपुर के आराध्य ताड़केश्वर महादेव से लेकर उदयपुर की झीलों की नगरी तक, हर तरफ उत्सव का माहौल है।
जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में आज तड़के वह नजारा दिखा जिसे देखने के लिए भक्त साल भर इंतजार करते हैं। रविवार तड़के उज्जैन की तर्ज पर बाबा की भव्य भस्मा आरती की गई। आरती के साथ ही मंदिर के कपाट लगातार 36 घंटों के लिए खोल दिए गए हैं। बाबा का श्रृंगार और अभिषेक भी बेहद खास रहा। ताड़केश्वर बाबा का 101 किलो शुद्ध देसी गाय के घी से महाभिषेक किया गया। यही नहीं, 108 किलो दूध, 11 किलो दही, 11 किलो शहद और 11 किलो भूरा मिलाकर कुल 251 किलो पंचामृत से महादेव को स्नान कराया गया। आज दिनभर यहाँ बैंडवादन की स्वर लहरियां गूंजेंगी और भक्तों को बाबा की विशेष ठंडाई का प्रसाद बांटा जाएगा।
झीलों की नगरी उदयपुर में शिव दल मेवाड़ ने भक्ति के साथ देशभक्ति का अनूठा रंग बिखेरा। यहां 46वीं विशाल शिव यात्रा निकाली गई, जिसमें 351 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। इस यात्रा में देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकियां सजाई गईं, जिसे देख ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात शिव के सभी रूप मेवाड़ की गलियों में उतर आए हों।सिर्फ ताड़केश्वर ही नहीं, जयपुर के झारखंड महादेव, रंगीला महादेव और अम्बिकेश्वर महादेव में भी तड़के से ही जलाभिषेक की लंबी कतारें लगी हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों का उत्साह चरम पर है। मंदिरों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है।
TagsRajasthanमहाशिवरात्रिउत्साहहर हर महादेवRajasthanMahashivratriexcitementHar Har Mahadev जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





