राजस्थान

Rajasthan: भूकंप के तेज़ झटके, दहशत में लोग

Sarita
31 Jan 2026 10:04 AM IST
Rajasthan: भूकंप के तेज़ झटके, दहशत में लोग
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माउंट आबू में शुक्रवार शाम भूकंप के झटकों ने लोगों को खौफजदा कर दिया। शाम करीब 7:30 बजे जब लोग अपने घरों में भोजन या रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे तभी अचानक जमीन हिलने लगी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भूकंप का अनुभव काफी डरावना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झटके महसूस होने से ठीक पहले बादलों की जोरदार गर्जना या पहाड़ों के चटकने जैसी भयानक आवाज सुनाई दी। भूकंप के झटके करीब 5 से 7 सेकंड तक महसूस किए गए। स्थानीय निवासी नागेंद्र पांचाल ने बताया कि वे कुर्सी पर बैठे थे तभी अचानक जोरदार आवाज आई। आवाज सुनते ही लोग घबराकर खुले मैदानों और सड़कों की ओर दौड़ पड़े। एक अन्य निवासी रविंद्र पाटिल ने बताया कि वे खाना खाने बैठे ही थे कि गड़गड़ाहट शुरू हो गई और उन्हें घर से बाहर भागना पड़ा।
इन इलाकों में भी महसूस हुए झटके
ओरिया, अचलगढ़, सालगांव ,जवाई, गुरुशिखर (सबसे ऊंची चोटी)
आरणा, उत्तरज और शेरगांव
Next Story