
x
Rajasthanराजस्थान: राजस्थान के जयपुर में एक व्यापारी ने एक दिन पहले अपने घर पर नौकर रखा था। उसने अगले ही दिन अपने मालिक के घर डकैती डाल दी। उसने मालिक के घर पर डेढ़ करोड़ रुपए की डकैती को अंजाम दिया। उसने अपने दो साथियों को मालिक के घर बुलाया और उन दोनों के साथ मिलकर इस डकैती को अंजाम दिया। उसने अपनी मालकिन को बंधक बनाकर चाकू से गोद डाला।
यह डकैती सेनेटरी हार्डवेयर व्यापारी के घर पर की गई, उसने एक दिन पहले ही अपने घर पर नौकर अशोक को रखा था और उसने अगले ही दिन डेढ़ करोड़ रुपए की डकैती डाल दी। इस घटना के वक्त घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। घर पर सिर्फ व्यापारी की पत्नी ज्योति अग्रवाल ही मौजूद थीं। वह घर पर पूजा कर रही थीं। तभी नौकर ने अपने दो दोस्तों को फोन करके घर पर बुला लिया।
मालिक पर चाकू से हमला
अशोक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इतनी बड़ी डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान जब मालकिन ने उसका विरोध किया तो उसने और उसके दोस्तों ने पहले महिला के मुंह पर कपड़ा बांधा और उसे जमीन पर पटक दिया। फिर उसे बांध दिया। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और तिजोरी से सामान निकालने लगे।
नौकर की तलाश कर रही पुलिस
इसके बाद जब महिला चीखी और शोर मचाया तो महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों को आता देख नौकर और उसके दोस्त मौके से भाग गए। पड़ोसियों ने महिला के हाथ-पैर छुड़ाए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस तरह एक दिन पहले घर पर रखे गए नौकर ने इतनी बड़ी डकैती को अंजाम दिया और मालकिन को भी घायल कर दिया।
TagsRajasthanनौकरलुटेराservantrobberजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





