
x
Rajasthan राजस्थान: अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत धनेटा के पास बुजाका की पहाड़ी में लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर नौगांवा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक युवक गोविंद पुत्र छोटे लाल गुर्जर के चाचा नंगला चिड़ावदा निवासी भगवान सहाय गुर्जर ने बताया कि उसका भतीजा मंगलवार सुबह घर से अपनी बाइक पर यह कहकर निकला था कि वह गाड़ी पर जा रहा है।
उसने बताया कि वह पेट्रोलियम टैंकर गाड़ी चलाता है, जो नौगांवा के पास राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर पेट्रोल पंप पर खड़ी थी। कल दोपहर को परिजनों ने गोविंद को फोन किया तो उसका फोन बंद था। परिजनों ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका और न ही वह गाड़ी पर पहुंचा, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नौगांवा थाने में दर्ज कराई गई थी। बुधवार दोपहर उसकी तलाश करते समय धनेटा के पास बुजाकी पहाड़ी के पास जंगल में बाइक का सिर्फ खाली चेसिस स्ट्रक्चर, नंबर प्लेट और हैंडल पड़ा मिला। उसके बाद जब गोविंदा की तलाश की गई तो उसका शव बाइक से करीब 1 किलोमीटर दूर पहाड़ी में मृत अवस्था में मिला।
हालांकि परिजनों ने अभी हत्या का शक नहीं जताया है। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम में सच्चाई सामने आ जाएगी। एएसआई हरेंद्र सिंह का कहना है कि कल थाने में एक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आज उसका शव धनेटा के जंगल की पहाड़ी में मिला है। पुलिस मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम करा रही है और पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। सबूत मिलने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। परिजनों ने बताया कि गोविंदा की अभी शादी नहीं हुई है।परिजनों का कहना है कि गोविंदा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
TagsRajasthanगुमशुदायुवकलाशसनसनीRajasthanmissingyouthbodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





