राजस्थान

Rajasthan : आवारा पशु को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत,तीन घायल

Sarita
27 March 2025 9:12 AM IST
Rajasthan   : आवारा पशु को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो  पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत,तीन घायल
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। बसेड़ी मार्ग पर कुहावनी गांव के पास अचानक सड़क पर आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 24 वर्षीय विनोद कोली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक विनोद कोली मीरपुर गांव का रहने वाला था और उसकी 20 दिन पहले यानी 6 मार्च को बरौली में शादी हुई थी। बुधवार को वह अपने चाचा जगमोहन, भतीजे तरुण और नितिन के साथ बसेड़ी गया था। लौटते समय यह हादसा हुआ, जिसमें विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को तुरंत बाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल तरुण और नितिन को धौलपुर रेफर कर दिया गया, जबकि जगमोहन का उपचार बाड़ी में ही चल रहा है।बताया जा रहा है की स्कॉर्पियो चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था, और अचानक सड़क पर किसी जानवर से टकराने के डर से उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Next Story