
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान में सर्दी का सितारा अभी अस्त नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए एक बार फिर चेतावनी की घंटी बजा दी है। राज्य के मौसम में 'यू-टर्न' आने वाला है, जहां कोहरे की मार के बीच अब बारिश का अलर्ट भी जुड़ गया है। मौसम केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है, वहीं 17 जिलों में घना कोहरा यातायात और जनजीवन की रफ्तार थाम सकता है।
पिछले 24 घंटों में राजस्थान का मिजाज दोफाड़ रहा। एक तरफ बाड़मेर 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां चटक धूप ने लोगों को स्वेटर उतारने पर मजबूर कर दिया। वहीं दूसरी ओर, शेखावाटी के सीकर, पिलानी और फतेहपुर में ठंडी हवाओं ने धूजणी छुड़ा दी। यहां अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन में भी ठिठुरन बनी रही।
जयपुर मौसम केंद्र ने मंगलवार को 7 जिलों में बारिश और 17 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई है। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर और बूंदी शामिल हैं। इन स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
TagsRajasthanबारिशअलर्टRajasthanRain Alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





