राजस्थान

Rajasthan: पुलिस ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ ,4 को दबोचा

Sarita
22 Dec 2025 7:23 AM IST
Rajasthan: पुलिस ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का किया  भंडाफोड़ ,4 को दबोचा
x
Rajasthan: एक आम इंसान के जीवन में घी का अहम रोल है। वह अपने रोज के खाने में कहीं न कहीं घी का इस्तेमाल जरूर करता है। फिर चाहें वह रोटी पर लगाकर खाने के लिए हो या फिर दाल-सब्जी में डालकर खाया जा रहा हो। लेकिन क्या आप ब्रांडेड पैकिंग में जो घी खा रहे हैं, वह असली है? ये सवाल इसलिए खड़ा हुआ है क्योंकि जयपुर पुलिस ने नकली घी बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।जयपुर पुलिस ने नकली घी बनाने की एक फैक्ट्री पर शनिवार शाम छापेमारी की। फैक्ट्री में दबिश देकर 4 बदमाशों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली घी, कच्चा माल व पैकिंग मैटीरियल और घी बनाने की मशीन को जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी बोले कि रोज 2 हजार लीटर नकली घी बनाकर बाजारों में बेचते थे। खोरा बीसल थाना पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ करने के साथ ही मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
नकली घी का कारोबार करने वाले ये लोग बड़े ब्रांडिंग की पैकेजिंग में नकली घी बेच रहे थे, जिससे जनता को भी ये जानना मुश्किल हो जाता था कि वो जो घी खा रहे हैं, वह नकली है और उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में अगर आप भी सिर्फ पैकैट पर लिखे बड़े ब्रांड का नाम देखकर कहीं से भी घी खरीद रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। घी खरीदने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि वो नकली ना हो और उन्हीं दुकानों से घी खरीदें, जहां की गुडविल अच्छी हो और वह ओरिजनल माल रखती हों।
वैसे तो नकली घी बनाने वालों का कारोबार बहुत बड़ा है और इसे पूरी तरह नष्ट करने में समय लग सकता है लेकिन पुलिस-प्रशासन की अलर्टनेस के साथ अगर जनता भी जागरुक हो जाए तो नकली घी बनाने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सकता है।
Next Story