
x
Rajasthan:दौसा जिले में नेशनल हाइवे 21 पर मेहंदीपुर बालाजी के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने श्रद्धालुओं से भरे एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा कई बार पलटी खाकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से सात को जयपुर रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार सभी घायल श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने आए थे। वे बस से उतरकर मंदिर की ओर जा रहे थे और ई-रिक्शा में सवार ही हुए थे कि पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालु सड़क पर तड़पते रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक घायल श्रद्धालुओं को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से लोगों में भारी रोष फैल गया। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवाई, लेकिन पिकअप का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बालाजी थाना एएसआई दिलीप सिंह ने बताया कि हादसे में घायल सभी श्रद्धालु एक ही परिवार के हैं। घायलों में कृष (10) पुत्र सुमित कुमार, किरणलता (65) पत्नी विजेंद्र कुमार, माधुरी (41) पत्नी सुमित कुमार, प्रिया (25) पुत्री रवि सक्सेना, विजेंद्र कुमार (72) पुत्र जगदेश्वर, श्रेष्ठ पुत्र सुमित कुमार, अमित कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार और सुमित कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार शामिल हैं। वहीं, ई-रिक्शा चालक इदरीश भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार तीन श्रद्धालुओं की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
TagsRajasthanपिकअपई-रिक्शाटक्करनौघायल Rajasthanpickupe-rickshawcollisionnine injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





