
x
Rajasthan News: पाली जिले में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह तेंदुए ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।गुड़ा भोपसिंह घाणेराव मार्ग पर बाइक पर जा रहे दो युवकों पर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से युवक घबरा गए और बाइक की गति बढ़ा दी, लेकिन तेंदुआ उनका पीछा करता रहा और करीब आधा किलोमीटर तक उनका पीछा करने के बाद उनकी पीठ पर पंजे मार दिए। युवक की पीठ पर गहरे घाव हैं, और हाथों पर भी खरोंच के निशान हैं। गनीमत रही कि तेंदुआ गर्दन पर हमला नहीं कर पाया, नहीं तो जान को खतरा हो सकता था।
सुबह जब एक अन्य युवक काम पर जा रहा था, तो उस पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आशंका है कि अरावली पहाड़ियों से सटे देसूरी कस्बे में मानवीय गतिविधियां बढ़ने से जंगली जानवर शिकार और पानी की तलाश में इलाकों की ओर बढ़ने लगे हैं। तेंदुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है और वे अब दिन हो या रात सड़कों पर आकर मवेशियों का शिकार करने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन रहा है।
TagsRajasthanतेंदुएआतंकदोयुवकघायलRajasthanleopardterrortwoyouthsinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





