छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट, CM विष्णुदेव साय आज शाम मुंबई जाएंगे, जुटेंगे शीर्ष उद्योगपति
jantaserishta.com
22 Jan 2025 9:56 AM IST

x
फाइल फोटो
रायपुर: मुंबई में कल यानि 23 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर मीट का कार्यक्रम होने जा रहा है। बता दें कि, CM विष्णुदेव साय आज शाम साढ़े 5 बजे मुंबई जाएंगे। इन्वेस्टर मीट में कई उद्योगपतियों से सीए साय की मुलाकात होगी। बता दें कि, इस कार्यक्रम में सीएम साय छत्तीसगढ़ में इनवेस्टर्स को आमंत्रित करेंगे।
मालूम हो की CM विष्णु साय दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में भी शामिल हुए थे, जिसमें सीएम ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। सीएम ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया था। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए।
Tagsछत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्टइन्वेस्टर कनेक्टछत्तीसगढ़Chhattisgarh Investor ConnectInvestor ConnectChhattisgarh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





