राजस्थान

Rajasthan : तेल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, टिन शेड गिरने से मजदूर दबे

Sarita
20 April 2025 7:14 AM IST
Rajasthan : तेल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, टिन शेड गिरने से मजदूर दबे
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा इलाके में शनिवार दोपहर एक ऑयल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक एक बैरल पाइप फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इस धमाके से फैक्ट्री के टीन शेड का एक बड़ा हिस्सा मजदूरों के ऊपर गिर गया। हादसे में पांच मजदूर मलबे के नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत इमरजेंसी सायरन बजा और आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में बूंदी नगर परिषद की तीन दमकल गाड़ियां, नागरिक सुरक्षा दल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए चार मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए तालेड़ा अस्पताल भेजा गया। हालांकि एक मजदूर अभी भी टीन शेड के मलबे में फंसा हुआ है। फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है। टीन शेड का मलबा भारी होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। नागरिक सुरक्षा और प्रशासनिक टीम ग्रामीणों की मदद से शेष श्रमिकों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है।
Next Story