
x
Rajasthan राजस्थान: जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के सांगड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। डांगरी गांव के किसान खेत सिंह की उस समय बेरहमी से हत्या कर दी गई जब वह अपने खेत में सो रहा था। शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों से पता चला है कि यह हत्या हिरणों के अवैध शिकार का विरोध करने पर की गई।
ग्रामीणों के अनुसार, किसान खेत सिंह हर दिन की तरह अपने खेत में रात बिताने गया था। आधी रात को गांव के ही कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। वार इतना भीषण था कि खेत सिंह उठ भी नहीं पाया और खून से लथपथ हालत में दर्द से तड़पता रहा। सुबह जब किसान खेतों पर काम करने पहुंचे तो उसे गंभीर रूप से घायल देखकर तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पहले उसे फतेहगढ़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बाड़मेर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जैसे ही किसान की मौत की खबर पूरे इलाके में फैली, गुस्सा भड़क उठा। शाम होते-होते डांगरी गाँव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसी बीच, गुस्साई भीड़ ने एक समुदाय विशेष की दुकान में आग लगा दी। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। बाड़मेर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जमा हो गए। सभी का गुस्सा और दुख साफ़ दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि खेत सिंह एक मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। वे हमेशा वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए खड़े रहते थे और इसी के चलते उनकी जान चली गई।
TagsRajasthanहिरणशिकारअपराधियोंकिसानहत्या Rajasthandeerhuntingcriminalsfarmermurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





