
x
Rajasthan राजस्थान : 8 और 9 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता से बौखलाए पाकिस्तान ने जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर समेत देश के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। भारतीय रक्षा बलों ने एस-400 डिफेंस सिस्टम की मदद से पाकिस्तान की सभी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। अब विभिन्न स्थानों से मलबा बरामद किया जा रहा है, जिससे हमलों की पुष्टि होती है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सीमावर्ती जिलों में पहले से बंद स्कूलों के साथ ही कॉलेजों को भी अगली सूचना तक बंद रखने का फैसला किया है। साथ ही सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। मेडिकल स्टाफ, फायर ब्रिगेड और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
राज्य के छह से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा कारणों से नागरिकों को खतरे से बचाने के लिए कई इलाकों में पूरी तरह ब्लैकआउट लगाया गया। रेलवे और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। धार्मिक स्थलों और अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार रात सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की।
जैसलमेर में विस्फोटों की पुष्टि के बाद सीएम ने विधायक जेठानंद व्यास से फोन पर चर्चा कर ब्लैकआउट की स्थिति, ब्लड बैंक की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि जरूरत पड़ने पर वे जनसेवा के लिए तैयार रहें। पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों से हमले किए, साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने सभी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया और सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।
TagsRajasthanहमलोंकॉलेजबंदपरीक्षाएंस्थगितRajasthanattackscollegesclosedexamspostponedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





