Rajasthan: राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 दिसंबर के बीच शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पूर्वी राजस्थान में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले 4 से 5 दिन तक शीतलहर का असर बने रहने की संभावना है। दिसंबर से फरवरी के बीच सामान्यतः 4 से 6 दिन तक शीतलहर चलती है। विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंडी हवाएं लगातार मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिसके कारण तापमान में अचानक गिरावट देखी जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिसंबर को कई जिलों में बादल छाने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल ठंडी हवाओं को कमजोर कर रहा है। जैसे ही यह सिस्टम 2-3 दिसंबर तक कमजोर होकर हटेगा, उत्तर की ओर से आने वाली बर्फीली हवाएं राजस्थान में प्रवेश करेंगी, जिससे ठंड और तेज हो जाएगी।
शीतलहर का सबसे अधिक असर सीकर, झुंझुनूं और चूरू में महसूस किया जाएगा। 2-3 दिसंबर से प्रदेश के 9 जिलों — फतेहपुर, सीकर, चूरू, अलवर, झुंझुनूं, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और लूणकरणसर — में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
TagsRajasthanठंडमौसम विभागअलर्टRajasthancoldMeteorological Departmentalert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





