राजस्थान

rajasthan: आकाशीय बिजली गिरने से मचा कोहराम,मासूम की मौत

Sarita
1 Sept 2025 7:31 AM IST
rajasthan:  आकाशीय बिजली गिरने से मचा कोहराम,मासूम की मौत
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के सवाई माधोपुर में गंगापुर सिटी के बाटोदा थाना क्षेत्र के लाडपुरा गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोग झुलस गए। हादसे के वक्त सभी लोग घर के आँगन में थे। ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुँचाया। वहाँ से 3 लोगों को गंगापुर सिटी रेफर कर दिया गया। गंगापुर सिटी अस्पताल में इलाज के दौरान क्रांति (14) पुत्री इंद्र खारवाल की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों का इलाज गंगा सिटी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब तेज़ बारिश हो रही थी और घर के सभी सदस्य टीवी देख रहे थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। इस हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है। लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है और सरकार से मुआवजे की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुँची और लोगों से हादसे के बारे में बातचीत की। प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एडीएम रामकिशोर मीणा और एसडीएम बृजेंद्र मीणा घायलों का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुँचे। अधिकारियों ने डॉक्टरों को घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।
Next Story